टीआरपी डेस्क। गरियाबंद जिले में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा छुरा थाना क्षेत्र के सारागांव पापराही के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो (CG 02 AU 0138) में नायब तहसीलदार दोनोश साहू सवार थे। सामने से आ रही बाइक को बोलेरो ने टक्कर मारी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है, जबकि नायब तहसीलदार दोनोश साहू सुरक्षित हैं।



