टीआरपी डेस्क। शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। रविवार, 26 अक्टूबर को खरना होगा, सोमवार, 27 अक्टूबर को संध्या अर्ध्य और मंगलवार, 28 अक्टूबर को प्रातः अर्घ्य के साथ पूजा संपन्न होगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नहाय-खाय का दिन विशेष रूप से शुभ माना गया है। इस दिन भद्रावास योग दोपहर 2:34 बजे से रात तक प्रभावी रहेगा। भद्रावास योग के समय किए गए धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ विशेष फलदायी माने जाते हैं।

संध्या अर्ध्य वाले दिन, 27 अक्टूबर को दो महत्वपूर्ण योग अतिगण्ड योग और सुकर्मा योग बन रहे हैं, इनमें से सुकर्मा योग पूरे दिन और रात्रि तक प्रभावी रहेगा। ये योग छठ पर्व के आयोजन के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस अवसर पर विशेष रूप से तीन राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना अधिक है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इस राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है। छठ महापर्व के दौरान व्यापार में मुनाफे के अवसर बढ़ेंगे, करियर में पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

See also  Aaj Ka Rashifal: कामदा एकादशी पर तुला राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बरसेगा धन! जानें 29 मार्च को क्या कहते हैं आपके सितारे

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर छठी मइया की विशेष कृपा वर्षभर बनी रहेगी। इस समय सूर्य देव का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, नए करियर अवसर खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पदोन्नति और पेशेवर क्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महापर्व अत्यंत शुभ समय लेकर आ रहा है। भाग्य के नए अवसर खुलेंगे, प्रयासों का परिणाम मिलेगा और आर्थिक दृष्टि से स्थिति सुदृढ़ होगी। करियर में उन्नति, नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियों के अवसर मिलेंगे, जिससे पेशेवर जीवन में संतोष और सफलता हासिल होगी।