टीआरपी डेस्क। करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एफआईआर दोबारा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के नेता विजय 27 अक्टूबर को महाबलीपुरम में हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने वाले हैं। यह मुलाकात हादसे के एक महीने बाद आयोजित की जा रही है।

पार्टी ने इस मुलाकात के लिए महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में करीब 50 कमरे बुक किए हैं, ताकि विजय व्यक्तिगत रूप से सभी शोकग्रस्त परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दे सकें। इस कार्यक्रम में न तो मीडिया और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं को आने की अनुमति दी गई है।

गौरतलब है कि, करूर में 27 सितंबर को हुई रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हुई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

सोशल मीडिया पर विजय की इस पहल को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग मानते हैं कि विजय को सीधे करूर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलना चाहिए था। हालांकि, पार्टी ने बताया कि प्रशासन से करूर जाने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए महाबलीपुरम में यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

See also  बॉक्‍स ऑफिस पर भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह मचाया रही धमाल, दूसरे दिन भी सभी शो हाउसफुल