टीआरपी डेस्क। CG Mahtari Statue : रविवार को वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सारंगढ़ निवासी मनोज कुमार सतनामी के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने सारंगढ़ में आरोपी के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

सिविल लाइन CSP रमाकांत साहू ने बताया कि आरोपी को राम मंदिर क्षेत्र के आसपास कई बार देखा गया था। पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और सुराग मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। अब तक मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, मूर्ति खंडित होने की घटना के बाद शहर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रित किया।

See also  छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों को बेहतर जिन्दगी की रोशनी दी गई है : राज्यपाल उइके

नई मूर्ति की गई स्थापित

रायपुर के वीआईपी चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति जिसे रविवार को असामाजिक तत्व ने खंडित कर दिया था, उसे आज पुनः स्थापित कर दिया गया है। मूर्ति खंडित होने की घटना के बाद पूरे शहर में रोष का माहौल बन गया था। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेनानी संगठन के सदस्यों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की थी।

CG Mahtari Statue : मूर्ति की पुनर्स्थापना के बाद इलाके में माहौल सामान्य बताया जा रहा है, जबकि प्रशासन ने वीआईपी चौक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।