बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र के नहर पार इलाके में जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह के उप जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे आसपास भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि इस हमले का निशाना जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह थे, जो उस समय अपने साथियों के साथ निजी कार्यालय में मौजूद थे। हालांकि नितेश सिंह हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पास बैठे दो लोगों को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को तत्काल अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती

बताया जा रहा है कि इस हमले का निशाना जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह थे, जो उस समय अपने साथियों के साथ निजी कार्यालय में मौजूद थे। हालांकि नितेश सिंह हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पास बैठे दो लोगों को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को तत्काल अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

See also  Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी, ओले और वज्रपात की चेतावनी

यह घटना शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। घायलों का नाम राजू ठाकुर और चंद्रकांत ठाकुर है। जिनका इलाज़ अपोलो में चल रहा है। जानकारी मिल रही है कि पूरा मामला घरेलू संपत्ति से जुड़ा हुआ है।इस घटना की जानकारी मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं और हमलावरों की तलाश में इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है।

पता चला है कि हमलावरों ने हेलमेट और नकाब पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान छिपी रही। हालांकि CCTV से उनकी बाइक की मूवमेंट का सुराग मिला है, जिसके आधार पर पुलिस टीम अलग-अलग दिशाओं में रवाना की गई है।