स्पोर्ट्स डेस्क। IND W vs AUS W : मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 339 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 338 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई।

टीम की शुरुआत अच्छी रही, खासकर फोएबे लिचफील्ड और एलिस पैरी के बीच दूसरे विकेट के लिए 155 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। लिचफील्ड ने शानदार शतक जड़ा और 119 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि पैरी ने 77 रनों की पारी खेली।

भारत को पहला बड़ा ब्रेक अमनजोत कौर ने दिलाया, जिन्होंने लिचफील्ड को पवेलियन भेजा। इसके बाद श्री चरणी ने बेथ मूनी (24) और एनाबेल सदरलैंड (3) को आउट कर भारत को राहत दी। राधा यादव ने पैरी की पारी का अंत किया।

ताहिला मैक्ग्रा सिर्फ 12 रन बनाकर रन आउट हो गईं, लेकिन एश्ले गार्डनर ने आखिर में तेजतर्रार 63 रनों की पारी खेलकर स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अलाना किंग (4) और सोफी मोलिन्यूक्स (0) को आउट किया, जबकि किम गार्थ 17 रन बनाकर रन आउट हो गईं। भारत की ओर से श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं अमनजोत कौर, क्रांति गौड़ और राधा यादव को एक-एक सफलता मिली। अब भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए 339 रनों का पीछा करना होगा।

See also  भारत में बढ़ी कोरोना से ठीक होने वालों की रफ्तार, मगर खतरा अभी टला नहीं है

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।