NDA manifesto: एनडीए बिहार चुनाव के लिए कल जारी करेगा घोषणा पत्र, सीएम नीतीश कुमार, जेपी नड्डा सहित ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
NDA manifesto: एनडीए बिहार चुनाव के लिए कल जारी करेगा घोषणा पत्र, सीएम नीतीश कुमार, जेपी नड्डा सहित ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

NDA manifesto: पटना। Bihar Assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए कल शुक्रवार 31 अक्टूबर अपना घोषणा पत्र जारी करेगा। जानकारी के अनुसार सुबह 9:30 बजे होटल मौर्या में एनडीए का साझा घोषणा पत्र जारी होगा। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, जेपी नड्डा, चिराग पासवान, ललन सिंह, सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

NDA manifesto: बता दें कि, इससे पहले होटल मौर्या में ही महागठबंधन ने 28 अक्तूबर को अपना घोषणा पत्र जारी किया था। महागठबंध के घोषणा पत्र यानी मैनिफेस्टो को तेजस्वी प्रण नाम दिया गया है। महागठबंधन ने घोषणा पत्र में युवाओं से लेकर जीविका दीदियों और बुजुर्गों के लिए तमाम वादे किए हैं।

See also  जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा कांग्रेस का 'मेनिफेस्टो' : पार्टी की नगरीय निकाय समिति की हुई बैठक