नई दिल्ली। New CJI : न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत का 53वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे 24 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत वर्तमान मुख्य न्यायाधीश भूषण आर. गवई का स्थान लेंगे, जो 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट कर न्यायमूर्ति सूर्यकांत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
वरिष्ठता के क्रम में न्यायमूर्ति सूर्यकांत सर्वोच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीशों में सबसे वरिष्ठ हैं। वे 24 नवंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद 9 फरवरी 2027 तक लगभग 15 महीने इस पद पर बने रहेंगे।



