टीआरपी डेस्क। नवंबर महीने की शुरुआत सोने के कारोबार के लिए सुस्त रही। 1 नवंबर को देशभर में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिवाली के बाद लगातार उतार-चढ़ाव के बीच यह पहली बार है जब दामों में स्पष्ट कमी देखी गई। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सभी श्रेणियों के सोने में गिरावट आई, जबकि चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को मिश्रित संकेत मिले।
24 कैरेट सोना, जिसे सबसे शुद्ध माना जाता है, की कीमत लगभग 280 रुपये घटकर 10 ग्राम पर ₹1,23,000 रह गई। 100 ग्राम सोना ₹2,800 घटकर ₹12,30,000 पर आ गया। छोटे यूनिट्स में भी गिरावट देखी गई, जहां 8 ग्राम सोना ₹224 घटकर ₹98,400 और 1 ग्राम सोना ₹28 घटकर ₹12,300 पर पहुंच गया।
22 कैरेट सोना, जो मुख्य रूप से गहनों में उपयोग होता है, की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹250 घटकर ₹1,12,750 रही। 100 ग्राम सोना ₹11,27,500 पर पहुंचा। वहीं 8 ग्राम सोना ₹200 घटकर ₹90,200 और 1 ग्राम ₹25 घटकर ₹11,275 पर बिक रहा है।
18 कैरेट सोना, जिसका उपयोग डिजाइनर आभूषणों में होता है, 10 ग्राम के लिए ₹210 घटकर ₹92,250 पर आ गया। 100 ग्राम सोना ₹9,22,500 रहा, जबकि 8 ग्राम और 1 ग्राम सोने की कीमत क्रमशः ₹73,800 और ₹9,225 दर्ज की गई।
सोने के विपरीत, चांदी में तेजी देखने को मिली। 1 किलो चांदी ₹1,000 बढ़कर ₹1,52,000 पर पहुंच गई। 100 ग्राम चांदी ₹15,200, 10 ग्राम ₹1,520, 8 ग्राम ₹1,216 और 1 ग्राम ₹152 के भाव पर बिक रही है।
कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी यही रुझान दिखा। 31 अक्टूबर को दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में ₹224 (0.18%) की गिरावट आई और यह ₹1,21,284 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में ₹112 (0.08%) की बढ़त दर्ज की गई, जो ₹1,48,399 प्रति किलो पर बंद हुआ।



