Accident: भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी
Accident: भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

जोधपुर। Rajasthan Phalodi Bus Accident: राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मतोड़ा थाना क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवल्स तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने भिड़ गया।

टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो ट्रैवल्स के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग बुरी तरह फंस गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जोधपुर लौट रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार, बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई थी। वापसी के दौरान मतोड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

See also  Sunetra Pawar Deputy CM: सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, कल होगा शपथग्रहण