टीआरपी। Bell metal, wood art, clay art and terracotta are the attractions : नवा रायपुर के राज्योत्सव मेला मैदान में शिल्पग्राम का पंडाल युवाओं को लुभा रहा है। शिल्पग्राम पंडाल में प्रदेशभर से आए बुनकर और शिल्पकार अपने श्रेष्ठ उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं। जिनमें कोसा और रेशमी साड़ियाँ, पारंपरिक ड्रेस मटेरियल, खादी परिधान, बेलमेटल, काष्ठ कला, माटी कला और टेराकोटा की वस्तुएं आकर्षण का केंद्र है।

शिल्पग्राम प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्पकला का केंद्र बिंदु बना हुआ है। यहां हस्तशिल्प, माटीकला, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, रेशम प्रभाग, बिलासा हैंडलूम, हथकरघा इत्यादि के स्टाल लगाए गए हैं। साथ ही राज्योत्सव घूमने आए लोगों के लिए विशेष सजावट कर रंग-बिरंगे और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक आभूषणों, पर्वों के प्रतीकों पर आधारित सेल्फ़ी पॉइंट भी बनाए गए हैं, जिसमें सेल्फ़ी लेने की होड़ मची है।

रेशम कीट और तितली की अनोखी कलाकृति

शिल्पग्राम में स्थापित रेशम कीट और तितली कोकून की अनोखी कलाकृति भी आकर्षण का केंद्र है। शिल्पग्राम इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव बना हुआ है और लोगों को प्रदेश की लोककला, हस्तकला और परंपराओं को जानने, समझने का अवसर मिल रहा है।

See also  बेमेतराः कुएं में मोटर पंप निकालने उतरे तीन लोगों की मौत