CG Crime: रायपुर। पिछले पांच माह से फरार सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो गई है। रायपुर पुलिस ने फरार घोषित कर पांच हजार का इनाम भी जारी किया है। सूदखोर तोमर बंधुओं की ओर से सतीश चंद वर्मा और रायपुर पुलिस की तरफ से डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने पैरवी की। बहस सुनने के बाद चीफ जस्टिस की कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज की।
CG Crime: बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज कराई थी। मामले के बाद से पुलिस रोहित की तलाश में जुटी हुई है। रोहित के फरार होने के बाद उसका भाई वीरेंद्र तोमर भी गायब हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में टीमें भेजी, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


