टीआरपी डेस्क। Juvenile Home Escape : दुर्ग जिले के पुलगांव क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 3 नाबालिग दीवार फांदकर फरार हो गए। जैसे ही यह खबर फैली, प्रशासन और पुलिस दोनों हरकत में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, भागे हुए तीनों अपचारी अलग-अलग गंभीर अपराधों के मामलों में बाल सुधार गृह में रखे गए थे। इनमें से 1 पर हत्या, दूसरे पर लूट और तीसरे पर अन्य आपराधिक मामला दर्ज है।

बताया जा रहा है कि देर रात मौका पाकर तीनों नाबालिग पीछे की दीवार फांदकर बाहर निकल गए। घटना का पता लगते ही बाल गृह प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि तीनों के भागने की दिशा और संभावित ठिकानों का पता लगाया जा सके।

मामले में ASP सुखनंदन राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिगों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे कहीं उनके संपर्क में तो नहीं हैं।

See also  भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार महिला अफसर वॉरशिप पर तैनात रहेंगीं, राफेल को जल्द मिलेगी पहली woman पायलट

Juvenile Home Escape : स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आसपास के इलाकों में रातभर पुलिस की सर्चिंग जारी रही। फिलहाल तीनों नाबालिगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।