टीआरपी। Live experience of Badrinath, Kedarnath and Mahakal shrines in the exhibition : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में समाज कल्याण विभाग द्वारा एक अनोखी पहल की गई है। विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत बनाए गए रेल इंजन के मॉडल के अंदर दुर्लभ दर्शन केंद्र स्थापित किया गया है।
3D VR के माध्यम से तीर्थ दर्शन
इस केंद्र में 3D VR के माध्यम से बद्रीनाथ, केदारनाथ और महाकाल भस्म आरती की वास्तविक अनुभूति कराई जा रही है। दर्शनार्थी 3D VR के माध्यम से 360 डिग्री और ऊपर नीचे का दर्शन कर सकते हैं। साथ ही स्पष्ट आवाज के माध्यम से मंत्रोच्चार और भगवान की आरती सुनाई देती है।
प्रदर्शनी के पहले दिन बद्रीनाथ धाम का दर्शन कराया गया था, और दूसरे दिन केदारनाथ धाम का दर्शन कराया गया। आज मंगलवार 4 नवंबर को उज्जैन महाकाल की भस्म आरती का दर्शन कराया जा रहा है।



