टीआरपी डेस्क। Naxal Ceasefire : देशभर में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान के बीच, अब तेलंगाना राज्य समिति ने एक बड़ा बयान जारी किया है। समिति ने तेलंगाना में अगले 6 महीने के लिए युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा है कि इस दौरान वे किसी भी गैरकानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।

नक्सलियों की तेलंगाना राज्य समिति ने इस युद्धविराम की घोषणा एक पत्र के माध्यम से की है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना में शांति वार्ता की प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन ने कहा कि केंद्र की नीतियां राज्य में सरकार और नक्सलियों के बीच बन रहे समन्वय को बिगाड़ रही हैं, जिससे संभावित संवाद की प्रक्रिया को नुकसान हो सकता है।

संगठन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पण किया है। दोनों जगहों पर आत्मसमर्पण को लेकर तेलंगाना राज्य समिति ने अपने ही नेताओं पर गद्दारी के आरोप लगाए थे और उन्हें “जनता के जरिए दंड देने” की बात कही थी।

See also  कोरोना का डर: अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर​ लिखा-'मैंने मुंबई को कभी इतना ख़ामोश नहीं देखा था'

Naxal Ceasefire : फिलहाल नक्सल प्रवक्ता ने बयान में कहा है कि संगठन शांति की दिशा में 6 महीने का अवसर देना चाहता है, लेकिन सरकार यदि इस दौरान ‘आक्रामक रुख’ अपनाती है तो वे अपने बचाव का अधिकार सुरक्षित रखेंगे।