टीआरपी। train accident : एक दिन पहले 4 नवंबर को बिलासपुर के समीप हुए ट्रेन हादसे में घायल 20 से अधिक लोगों का हालचाल जानने उप मुख्यमंत्री अरुण साव विविध अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे। उप मुख्यमत्री ने घायल मरीजों के स्वस्थ होने की कामना की और बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि 4 नवम्बर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा है।

उप मुख्यमंत्री साव ने इन सभी अस्पतालों का दौरा कर घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उनके साथ महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।

See also  OMG: कोरोना मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर रेमडेसिविर चुरा लेती थी नर्स, बाहर ब्लैक में बेचता था प्रेमी, गिरफ्तार