टीआरपी डेस्क। Brand Value : भारतीय महिला क्रिकेट ने मैदान से बाहर भी नया इतिहास रच दिया है। विश्व कप जीतने के बाद अब हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसी खिलाड़ी सिर्फ खेल नहीं, बल्कि ब्रांड वैल्यू के मामले में भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। कभी जिनके विज्ञापन कॉन्ट्रैक्ट्स करोड़ों से कोसों दूर थे, आज वही खिलाड़ी विज्ञापन जगत की पहली पसंद बन चुकी हैं।

खेल प्रबंधन कंपनियों JSW स्पोर्ट्स और बेसलाइन वेंचर्स की रिपोर्ट के अनुसार, महिला क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू में पिछले कुछ महीनों में 100% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या दोगुनी से अधिक हो चुकी है और अब कई कंपनियां इन खिलाड़ियों को अपने ब्रांड का चेहरा बनाने की होड़ में हैं।

विश्व कप से पहले भारत की शीर्ष महिला क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू औसतन 30 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये तक थी, लेकिन अब यह बढ़कर 60 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। तुलना करें तो भारतीय पुरुष क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू 1.5 से 8 करोड़ रुपये के बीच है, यानी महिला क्रिकेट अब इस फासले को तेजी से पाट रहा है।

See also  CG News: पेपर लीक कराया तो जेल,1 करोड़ तक जुर्माना,पीएससी-व्यापमं भर्ती परीक्षा में नकल रोकने विधानसभा सत्र में अधिनियम पेश करने की तैयारी

स्मृति मंधाना इस वक्त देश की सबसे अधिक फीस लेने वाली महिला क्रिकेटर हैं। वह 16 ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं और प्रति एंडोर्समेंट 1.2 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। वहीं जेमिमा रॉड्रिग्स रेड बुल, बोट, Nike और Surf Excel जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ जुड़ी हैं और उनकी फीस भी अब 75 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

ब्रांड्स की दुनिया में महिला क्रिकेटरों की बढ़ती लोकप्रियता के चलते कई नए सेगमेंट्स ने भी दिलचस्पी दिखाई है।

  • महिला स्वास्थ्य और वेलनेस सेक्टर में हर्बालाइफ और Nike जैसी कंपनियां तेजी से निवेश कर रही हैं।
  • लाइफस्टाइल और फैशन के क्षेत्र में Boat, Puma, Adidas, Surf Excel और Coca-Cola जैसी कंपनियां महिला खिलाड़ियों को अपने कैंपेन का चेहरा बना रही हैं।
  • वेलनेस और ब्यूटी सेगमेंट में Rexona और Red Bull जैसे ब्रांड्स ने खिलाड़ियों को प्रमुखता दी है।
  • गैजेट्स और टेक्नोलॉजी ब्रांड्स जैसे Google Gemini और Boat भी डिजिटल अभियानों में महिला क्रिकेटरों को शामिल कर रहे हैं।
  • वहीं, ऑटोमोबाइल्स और बैंकिंग सेक्टर में SBI, PNB MetLife Insurance, Hyundai और Mahindra Group जैसी कंपनियां खिलाड़ियों के साथ पार्टनरशिप बढ़ा रही हैं।
See also  NEET Result 2022 : नीट यूजी ने जारी किया परीक्षा परिणाम, छत्तीसगढ़ के ओम प्रभु ने प्राप्त किया यह स्थान, ऐसे चेक करें रिजल्ट