CG News: रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने SIR (Special Intensive Revision) अभियान की निगरानी के लिए समिति का गठन किया है। यह समिति राज्यभर में चल रहे मतदाता सूची सत्यापन अभियान की संसदीय क्षेत्रवार मॉनिटरिंग और समन्वय का कार्य करेगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

CG News: मोहन मरकाम समिति के संयोजक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को समिति का संयोजक बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू और रविंद्र चौबे को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि समिति का उद्देश्य मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी स्तर पर मतदाता नामों में गड़बड़ी या हेराफेरी न हो सके।

CG News: रायपुर संभालेंगे शैलेश नितिन त्रिवेदी

SIR अभियान की निगरानी के लिए हर संसदीय क्षेत्र के लिए एक नेता को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, देवेंद्र यादव बिलासपुर, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव, राजेंद्र साहू दुर्ग, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा, शफी अहमद सरगुजा, शैलेश नितिन त्रिवेदी रायपुर, तारिणी चंद्राकर महासमुंद, रेखचंद जैन बस्तर और वीरेश ठाकुर कांकेर क्षेत्र की निगरानी करेंगे।

See also  Bhanupratappur By-Election -चुनाव खत्म, मगर बवाल जारी, बीजेपी का आरोप...