बिलासपुर। लालपुर के पास में दो दिन पहले हुए भीषण रेल हादसे की दहशत अभी थमी भी नहीं थी कि आज सुबह एक बार फिर एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनों के आने से अफरातफरी मच गई। यह घटना कोटमी सोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच सुबह 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस दौरान एक मेमू यात्री ट्रेन के आगे और पीछे दोनों दिशाओं से मालगाड़ियाँ उसी ट्रैक पर आ गईं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेमू ट्रेन जब कोटमी सोनार और जयरामनगर के बीच पहुंची, उसी समय आगे की दिशा में एक मालगाड़ी खड़ी थी और कुछ देर बाद पीछे से भी एक और मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई। इस स्थिति को देखकर कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए। लोग रेल लाइन से दूर भागने लगे, जबकि कुछ यात्रियों ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  Bastar Lok Sabha Election Voting Live: बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी,बूथों पर सुबह से लगी महिला वोटर्स की लाइन,सुकमा में कवासी लखमा और फरसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने किया मतदान

गौरतलब है कि इसी ट्रैक पर 4 नवंबर को भीषण रेल हादसा हुआ था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने पहले यह दावा किया था कि नई आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली के कारण एक ट्रैक पर दो ट्रेनें नियंत्रित ढंग से संचालित हो सकती हैं। यात्रियों ने तब राहत महसूस की जब आगे खड़ी मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। उसके हटते ही मेमू ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।