टीआरपी। On the 150th anniversary of the national song : भारत के राष्ट्र गीत वंदेमातरम की रचना को 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार देशभर में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इसी के तहत 7 नवम्बर 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा केसभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इसके पश्चात संगीत कलाकारों की संगीतमय लयबद्ध सुमधुर प्रस्तुति के साथ वंदेमातरम गीत का सामूहिक जयघोष किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग कृष्णा खटिक, मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सभी 10 जोन कार्यालयों में जोन अध्यक्ष, पार्षदों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, जोन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को लाइव सुना।

See also  पेगासस से लेकर आर्टिकल 370... देश के नए CJI सूर्यकांत के ये 5 बड़े फैसले...

चटर्जी ने की थी गीत की रचना

वंदे मातरम गीत मात्र एक गीत नहीं है, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है, जिसने न केवल आजादी की लड़ाई में नई जान फूंकी बल्कि भारतीय भाषाओं के साहित्य को मजबूती देते हुए नए आयाम प्रदान किए। इस गीत की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1874 को अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर की थी। यह अमर गीत न केवल भारतीय स्वाधीनता संग्राम का मुख्य उद्घोष बना बल्कि आज देश का राष्ट्रगीत भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 150वीं वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।