टीआरपी डेस्क। Social Media Trolling : छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के एक पीले बोर्ड के नीचे पेशाब करते वायरल हुए युवक का वीडियो उसकी ज़िदगी पर भारी पड़ गया। वीडियो में दिख रहे युवकों में से एक, महेश आडे (निवासी: ठोकमल तांडा, परतूर तालुका, जिला जालना) ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

यह है पूरा मामला ?

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें 2 युवक रेलवे स्टेशन के बोर्ड के नीचे पेशाब करते दिखे थे। बताया जा रहा है कि उस वक्त दोनों युवक नशे की हालत में थे। किसी ने उनका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद दोनों युवकों की सोशल मीडिया पर भारी आलोचना और ट्रोलिंग शुरू हो गई। महेश और उसके दोस्त ने तुरंत वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी, लेकिन इसके बावजूद वीडियो बार-बार शेयर होता रहा।

See also  खत्म हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, सरकार के साथ बनी बात

धमकियों से टूटा महेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने उस वीडियो के साथ महेश का पता और मोबाइल नंबर भी साझा कर दिया। इसके बाद उसे लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज आने लगे। मानसिक दबाव बढ़ने पर महेश ने अपने परिवार और दोस्तों से कहा था कि वह अब यह सब और नहीं झेल सकता। आख़िरकार, उसने अपने गांव के पास बने एक कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Social Media Trolling : घटना के बाद महेश के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर वीडियो फैलाने और धमकी देने वालों की वजह से ही उनके बेटे ने यह कदम उठाया। उन्होंने पुलिस से वीडियो वायरल करने और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग की है।