Bihar Assembly Elections: पटना/ भागलपुर। बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग से पहले महागठबंधन की दरार खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शनिवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार करते हुए दिखाई दिए।
Bihar Assembly Elections: दरअसल, दूसरे चरण में भागलपुर जिले की दो ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां आरजेडी और कांग्रेस दोनों ने ही उम्मीदवार उतारे हैं। कहने के लिए तो सियासी भाषा में इसे ‘फ्रेंडली फाइट’ की संज्ञा दी जाती है, लेकिन शनिवार को जब राहुल-तेजस्वी प्रचार के लिए पहुंचे तो फ्रेंडली माहौल नहीं दिखाई दिया।
Bihar Assembly Elections: खिलाफत पर उतरे राहुल-तेजस्वी
भागलपुर की कहलगांव सीट पर तेजस्वी यादव ने यहां रजनीश यादव को मैदान में उतार दिया है तो कांग्रेस ने अपने युवा चेहरे प्रवीण सिंह कुशवाहा पर दांव लगाया है। इसके अलावा सुलतानगंज सीट पर भी राहुल गांधी ललन यादव के लिए वोट मांग हुए नजर आए, जबकि तेजस्वी चंदन सिन्हा को जिताने की अपील करते हुए देखे गए।
Bihar Assembly Elections: अब महागठबंधन की दो बड़ी पार्टियों के आमने-सामने आने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति बन गई है। कार्यकर्ताओं में दुविधा है कि किसके झंडे के नीचे प्रचार किया जाए। क्योंकि दोनों दलों के नेता अब एक ही मैदान में अलग-अलग मंच पर जा रहे हैं।



