टीआरपी डेस्क। Parliament Winter Session 2025 : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा।

रिजिजू ने अपने पोस्ट में लिखा कि “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन)। हम आशा करते हैं कि यह सत्र रचनात्मक, सार्थक और लोकतंत्र को और मजबूत करने वाला साबित होगा।”

उन्होंने कहा कि इस बार सरकार चाहती है कि चर्चा सकारात्मक हो और देशहित से जुड़े मुद्दों पर ठोस बहस हो। पिछले मॉनसून सत्र में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। उस सत्र के दौरान तत्कालीन राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

See also  श्रमिकों के बच्चों को फ्री मिलेगी टॉप स्कूलों में पढ़ाई! अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के लिए इस तारीख से करें आवेदन

बता दे कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चले मॉनसून सत्र में कुल 21 बैठकें हुई थीं, जिनमें राज्यसभा में 15 और लोकसभा में 12 विधेयक पारित किए गए थे। उस दौरान एसआईआर और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर तीव्र बहस और हंगामा देखने को मिला था।