रायपुर। दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण रायपुर सहित देशभर की उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा। इंडिगो की सभी फ्लाइट्स निर्धारित समय से आधे घंटे से डेढ़ घंटे की देरी से संचालित हुईं। अधिकारियों के अनुसार सिस्टम में सुधार के बाद रविवार से उड़ानें सामान्य हो जाएंगी।

दिल्ली एटीसी सिस्टम शुक्रवार से तकनीकी कारणों से बाधित है, जिससे रायपुर समेत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। शनिवार को दिल्ली से रायपुर आने वाली अधिकांश फ्लाइट्स विलंबित रहीं और वापसी उड़ानें भी देरी से रवाना हुईं।

लेट फ्लाइट्स (दिल्ली-रायपुर)

– सुबह 8:45 बजे निर्धारित → 30 मिनट देरी 

– दोपहर 12:15 बजे निर्धारित → 30 मिनट देरी 

– दोपहर 2:20 बजे निर्धारित → 40 मिनट देरी (3:00 बजे पहुंची) 

– दोपहर 1:45 बजे निर्धारित → 3:15 बजे पहुंची 

– शाम 5:30 बजे निर्धारित → 6:15 बजे पहुंची 

– रात 8:00 बजे निर्धारित → 8:45 बजे पहुंची 

See also  तीसरी लहर को लेकर क्या तैयारियां की जा रही हैं? हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 10 दिन में मांगा जवाब

– रात 9:20 बजे निर्धारित → 10:45 बजे पहुंची 

अन्य शहरों के बीच देरी से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स

– गोवा-रायपुर → साढ़े 4 घंटे देरी 

– अहमदाबाद-रायपुर → सवा घंटा देरी 

– इंदौर-रायपुर → आधा घंटा देरी 

– पुणे-रायपुर → 1 घंटा देरी 

– मुंबई-रायपुर → सवा घंटा देरी 

इन उड़ानों के लेट की कोई विशेष वजह स्पष्ट नहीं की गई। सूत्रों का कहना है कि एटीसी सिस्टम पूरी तरह ठीक होने के बाद रविवार से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आवागमन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।