टीआरपी डेस्क। SSP Suspended : पंजाब विधानसभा उपचुनाव से महज 3 दिन पहले चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए तरनतारन जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया है। आयोग की यह कार्रवाई राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

रवजोत कौर ग्रेवाल 2015 बैच की पंजाब कैडर की IPS अधिकारी हैं। वे सितंबर 2025 में ही तरनतारन की पहली महिला SSP के रूप में नियुक्त हुई थीं।

विपक्ष की शिकायत के बाद कार्रवाई

शिरोमणि अकाली दल (SAD) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव आयोग को शिकायत दी थी कि SSP ग्रेवाल चुनाव के दौरान पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को लाभ पहुंचा रही हैं।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि विपक्षी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, अनुचित गिरफ्तारियां की जा रही हैं और कुछ क्षेत्रों में पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रचार कार्यों में बाधा डाली जा सके।

See also  मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की रेल यात्रा का किराया देगी राज्य सरकार

चुनाव आयोग की सख्ती

चुनाव आयोग ने शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए रवजोत कौर ग्रेवाल को पद से हटाने और निलंबन के आदेश जारी किए। हालांकि, आदेश में निलंबन का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि यह निर्णय आचार संहिता के उल्लंघन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

आयोग ने साथ ही अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तरनतारन के अतिरिक्त SSP का प्रभार सौंपा है और राज्य सरकार से 3 नए नामों का पैनल मांगा है।

प्रशासनिक हलकों में हलचल

आयोग की इस कार्रवाई ने न केवल राजनीतिक गलियारों बल्कि ब्यूरोक्रेसी में भी हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि रवजोत कौर ग्रेवाल के खिलाफ अब विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। नए प्रभारी SSP गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पदभार संभालते ही जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

See also  21 साल की ये एक्ट्रेस , सलमान को बनाना चाहती है "अपना पति और वो"

कौन हैं रवजोत कौर ग्रेवाल

SSP Suspended : रवजोत कौर ग्रेवाल पंजाब के पटियाला की रहने वाली हैं। उन्होंने डेंटल सर्जरी में पढ़ाई की और कुछ समय तक प्रैक्टिस करने के बाद UPSC परीक्षा पास कर IPS बनीं। वे इससे पहले फतेहगढ़ साहिब की SSP और सतर्कता ब्यूरो में संयुक्त निदेशक के पद पर भी कार्यरत रह चुकी हैं। उनके पति नवनीत सिंह बैस भी पंजाब कैडर के IPS अधिकारी हैं।