रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुबह से दोनों ओर से गोलियां चल रही हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है और सुरक्षा बलों ने एक बड़े नक्सली लीडर को घेर लिया है।

बीजापुर के एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई बीजापुर और गढ़चिरौली की सीमा पर चल रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब तक नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

बता दें कि रविवार को गरियाबंद जिले में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच लगभग चार घंटे तक मुठभेड़ हुई थी। हालांकि नक्सली जंगल का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए थे। सुरक्षा बल अब भी उनकी तलाश में जुटे हैं।

See also  डॉक्टरों के हवाई जहाज प्रेम ने ली हिमालयन भालू की जान! वन विभाग कर रहा खोखले दावे