टीआरपी। The company was sealed for packaging RO water : नगर निगम जोन 3 स्थित गोरखा कॉलोनी शंकर नगर में बिना सक्षम स्वीकृति के आरओ वाटर पैकेजिंग, कैमिकल्स मैनिफेचरिंग और पैकेजिंग का कार्य करने पर स्टॉर ट्रेडिंग कंपनी को सीलबंद किया गया।

जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर नगर निगम जोन 3 की जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज ने औचक निरीक्षण किया। गोरखा कॉलोनी में स्टार ट्रेडिंग कम्पनी के प्रॉपराइटर यश वर्मा द्वारा बिना सक्षम स्वीकृति के आरओ वाटर पैकेजिंग, कैमिकल्स मैनिफेचरिंग और पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा था। तत्काल स्टार ट्रेडिंग कम्पनी पर कार्रवाई करते हुए सीलबंद कर दिया गया।

See also  रायपुर वालों के लिए बड़ी खबर: अब सीधे किचन में पहुंचेगी गैस पाइपलाइन, निगम कमिश्नर ने शेयर किया रोडमैप, पाइप लाइन टूटने पर खैर नहीं!