टीआरपी डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है। मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और आरजेडी के बीच नजर आ रहा है। वहीं आरजेडी भी 55 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना के शुरुआती चरण जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, दोनों गठबंधनों के समर्थकों में उत्सुकता और तनाव बढ़ता जा रहा है।

रुझानों के अनुसार, एनडीए लगातार बढ़त बनाए हुए है और बहुमत के करीब पहुंच गया है। शुरुआती आंकड़ों से यह संकेत मिल रहा है कि मुकाबला फिलहाल एनडीए के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।

दरभंगा शहर विधानसभा सीट से महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। यहां बीजेपी प्रत्याशी संजय सरावगी लगभग 5500 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि वीआईपी के उम्मीदवार पीछे हैं। शुरुआती रुझानों में मिली यह बढ़त बीजेपी के लिए राहत की खबर मानी जा रही है।

See also  Supreme Court on SIR : आधार सिर्फ पहचान के लिए उपयोगी, चुनाव आयोग ने दाखिल किया हलफनामा...