टीआरपी डेस्क। Complaint Against SP : मध्यप्रदेश CID के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा पर जयपुर (राजस्थान) की एक फैशन डिजाइनर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि SP ने उन्हें प्यार के झांसे में फंसाया, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और नवरात्रि के दौरान नलखेड़ा में पत्नी जैसा व्यवहार करते हुए हवन भी किया। इतना ही नहीं, दोनों महाकाल दर्शन के लिए भी साथ गए थे। पीड़िता ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत मध्यप्रदेश के DGP से की है।
शादी में हुई थी पहचान
पीड़िता ने बताया कि राजेश मिश्रा से उनकी पहचान एक शादी समारोह में हुई थी। उस समय मिश्रा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौजूद थे। महिला का दावा है कि इस पूरे संबंध में अधिकारी की पत्नी भी शामिल थी। आरोप है कि पत्नी ने फैशन डिजाइनर को साथ रहने का ऑफर भी दिया था।
पति-पत्नी की तरह रहे साथ
शिकायत में महिला ने कहा कि फरवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक वे दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। कई होटलों में रुके। मिश्रा ने उन्हें डायमंड ज्वेलरी दिलाकर पीड़िता से कई बड़े खर्चे करवाए। शिकायत में ₹30 लाख खर्च होने का जिक्र है, हालांकि पीड़िता का दावा है कि उसने इससे कही ज्यादा खर्च किया है।
SP राजेश मिश्रा का पक्ष
मामले को लेकर SP राजेश मिश्रा ने कहा, शिकायत DGP को दी गई है। जांच टीम जब बुलाएगी, मैं अपना पक्ष उनके सामने रखूंगा। उन्होंने फिलहाल आरोपों पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की है।
मामले में जांच की प्रतीक्षा
Complaint Against SP : मामले में DGP से शिकायत के बाद आंतरिक जांच शुरू होने की संभावना है। आरोप बेहद गंभीर हैं और जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।



