टीआरपी डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों ने विपक्षी दलों के खेमे में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने दिल्ली कार्यालय के बाहर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, जबकि उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगहों पर अब नहीं हो पाएगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ यानी ‘PDA प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं, छल है।”

इससे पूर्व भी अखिलेश यादव SIR के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में आधार की मान्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि कई स्थानों पर 2003 की मतदाता सूची स्पष्ट नहीं है और PDA का वोट कटने नहीं दिया जाएगा।

See also  KANGANA RANAUT की फिर बढ़ी मुसीबत, सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में FIR दर्ज करने का आदेश, हो सकती है गिरफ्तारी भी!

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर हाल के विवादों पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने इसे सोच-समझकर वैकल्पिक बनाया है। राष्ट्रगान की तरह अनिवार्य नहीं किया गया।