दिल्ली में ब्लास्ट इस्तेमाल हुई कार का मालिक आमिर राशिद अली गिरफ्तार, आतंकी उमर के साथ रची थी धमाके की साजिश
दिल्ली में ब्लास्ट इस्तेमाल हुई कार का मालिक आमिर राशिद अली गिरफ्तार, आतंकी उमर के साथ रची थी धमाके की साजिश

Delhi Blast Breaking: नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने रविवार को आतंकी उमर के साथी आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इसने उमर के साथ मिलकर दिल्ली ब्लास्ट की साजिश रची थी। वह जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाला है। i20 कार आमिर के नाम पर ही रजिस्टर्ड थी।

Delhi Blast Breaking: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी डॉ. उमर नबी से जुड़े कुछ लोगों को पकड़ा है। जांच में पता चला कि डॉक्टरों वाला यह व्हाइट-कॉलर मॉड्यूल पिछले साल से एक सुसाइड बॉम्बर ढूंढ रहा था, और इसकी जिम्मेदारी उमर पर थी।

Delhi Blast Breaking: कुलगाम की एक मस्जिद में हुई थी मुलाकात

हिरासत में लिए गए काजीगुंड के जसीर उर्फ दानिश ने बताया कि उसकी इस मॉड्यूल से पहली मुलाकात अक्टूबर 2023 में कुलगाम की एक मस्जिद में हुई थी। बाद में उसे फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास किराए के कमरे में रखा गया।

See also  DNA Test Report : दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा! आतंकी उमर मोहम्मद की मौत, कार से मिले शव के टुकड़े मां के DNA से 100% मैच…

Delhi Blast Breaking: मॉड्यूल उसे ओवरग्राउंड वर्कर बनाना चाहता था, लेकिन उमर महीनों तक उसे सुसाइड बॉम्बर बनने के लिए मनाता रहा। योजना इसलिए फेल हुई क्योंकि जसीर ने आर्थिक तंगी और इस्लाम में आत्महत्या हराम होने की बात कहकर सुसाइड बॉम्बर बनने से मना कर दिया।