टीआरपी। Dhirendra Krishna Shastri’s padayatra from Delhi to Vrindavan : बागेश्वर धाम वाले पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के नेतृत्व में दिल्ली से वृंदावन धाम तक निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का समापन आज वृंदावन में हो रहा है। पं.शास्त्री रविवार को वृंदावन पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया जा रहा है।
10 दिन पूर्व दिल्ली से वृंदावन तक 150 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए पं.शास्त्री रविवार को सुबह मथुरा से वृंदावन के लिए रवाना हुए। सुबह साढ़े आठ किलोमीटर की यात्रा करते हुए पं.शास्त्री चारधाम मंदिर पहुंच रहे हैं। दोपहर का भोजन करने के पश्चात यात्रा शाम को पुनः साढ़े आठ किलोमीटर की यात्रा करके बांके बिहारी मंदिर पहुंचेंगे। बांके बिहारी मंदिर का दर्शन करने के पश्चात पदयात्रा का समापन होगा।
पदयात्रा के अंतिम दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद बी. डी. शर्मा भी इसमें शामिल होंगे और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ पैदल चलेंगे। पदयात्रा के विराम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गुरुदेव जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, मालूक पीठाधीश्वर, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और कथावाचक देवकी नंदन सहित सैकड़ों की संख्या में संतगण और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।



