टीआरपी डेस्क। Naxalite killed : सुकमा के भेज्जी–चिंतागुफा के बीच घने जंगलों में DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इलाके में अभी भी दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब DRG की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला।

SP किरण चव्हाण लगातार जवानों के संपर्क में हैं और घटनास्थल से हर अपडेट ले रहे हैं। मुठभेड़ क्षेत्र में अतिरिक्त बल को भेजकर ऑपरेशन को और मजबूती दी जा रही है।

Naxalite Killed : नक्सलियों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर सुरक्षा बल जल्द आधिकारिक जानकारी जारी करेंगे। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

See also  JNU में स्टूडेंट्स से हारा प्रशासन, नहीं बढ़ेगी कोई फीस,रोल-बैक की घोषणा