भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में स्थित चर्रे-मर्रे जलप्रपात में पिकनिक मनाने गया एक युवक पानी में डूबने लगा। इस दौरान उसे बचाने गया दूसरा युवक पानी में बह गया। इस घटना के बाद स्थानीय बचाव दल और पुलिस के जवान उसकी तलाश में जुट गए हैं।

अंतागढ़ थाना क्षेत्र में कुछ युवक चर्रे-मर्रे जलप्रपात पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान ही पानी में एक युवक बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसका साथी तुरंत पानी में कूद गया। इस दौरान पहले से डूब रहे युवक को वहां मौजूद बचाव कर्मियों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन उसे बचाने गया दूसरा युवक अब भी जलप्रपात में लापता है। स्थानीय गोताखोर और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंचकर खोज अभियान में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अंतागढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल अभी तक लापता युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

See also  बड़ी खबरः शनिवार को छत्तीसगढ़ में मिले 3455 नए कोरोना मरीज, कुल एक्टिव केस की संख्या पहुंची 13066