0 एसीबी के छापों से मचा हड़कंप

रायपुर। प्रदेश में भाजपा सरकार की पदस्थापना के दौरान ही पटवारी से राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले को विधानसभा के बीते बजट और मानसून सत्र में भी उठाया गया था। भारी बहस के बीच राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने पहले जीएडी की कमेटी और फिर ईओडब्ल्यू से जांच कराने की घोषणा की थी। इस मामले की ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज कर जीएडी कमेटी की रिपोर्ट के अध्ययन के बाद आज यह छापेमारी शुरू की है।

एक ही जगह पर बिठाकर दिलाई गई परीक्षा

दरअसल प्रदेश में पटवारी से राजस्व निरीक्षक के 90 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय भर्ती परीक्षा हुई थी। भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत हुई। यह बात भी सामने आई है कि चयनित 22 अभ्यर्थियों को एक जगह बिठाकर परीक्षा ली गई और फिर चयन किया गया। हर स्तर पर गड़बड़ियां पाई गई। शिकायत आने के बाद 23 अगस्त 2024 को 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई थी।

See also  मीडिया के साथियों के हर सुख-दुख में हम उनके साथ खड़े हैं : भूपेश बघेल

अफसरों की टीम ने की जांच

इस जांच कमेटी में विशेष सचिव खाद्य केडी कुंजाम, उपसचिव डॉ. फरिहाआलम सिद्दीकी उपसचिव के अलावा अजय कुमार त्रिपाठी, अंशिका ऋषि पाण्डेय और राकेश साहू थे। कमेटी से 15 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन मांगा गया था। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है, और कमेटी ने प्रकरण की विस्तृत जांच की जरूरत बताई है।

सामान्य प्रशासन विभाग से इस पूरे मामले की मुख्य तकनीकी परीक्षक, और ईओडब्ल्यू-एसीबी से जांच कराने की सिफारिश की गई है। सिफारिश में कहा गया है कि इसमें तकनीकी विशेषज्ञों से जांच कराने की जरूरत बताई गई है।

आज की कार्रवाई उन अधिकारियों के घरों व ठिकानों पर हो रही है, जिन्हें पटवारी से आरआई बनने की परीक्षा में अनियमितताओं का लाभ मिला था या जिन पर भ्रष्टाचार व हेरफेर के आरोप लगे हैं। EOW-ACB की संयुक्त कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। टीमों के द्वारा कई जगह दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध सामग्री भी जब्त किए जाने की जानकारी मिली है।

See also  PM Visit in Chhattisgarh: मोदी की रायपुर में सभा, आज शाम को पहुंचेगी SPG की टीम, पुलिस मुख्‍यालय ने जारी किया अलर्ट