टीआरपी डेस्क। Sholay Re-release : साल 1975 की आइकॉनिक फिल्म शोले एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। ‘शोले: द फाइनल कट’ का 4K रिस्टोर्ड वर्जन 12 दिसंबर 2025 को पूरे भारत की 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार दर्शकों को फिल्म की वह एंडिंग देखने को मिलेगी, जिसे 1975 में रिलीज होने से ठीक पहले हटवा दिया गया था।

50 साल बाद दिखेगा असली अनकट क्लाइमैक्स

फिल्म को Film Heritage Foundation ने पूरी तरह 4K में रिस्टोर किया है। इस फिल्म के कलर्स, फ्रेम्स, बैकग्राउंड और टेक्सचर को सुधारा गया है। 1975 में इमरजेंसी के समय सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एंडिंग को बहुत हिंसक बताकर बदलवा दिया था। असली क्लाइमैक्स में ठाकुर अपने नुकीले जूतों से गब्बर सिंह को मार देते हैं। सेंसर ने इस सीक्वेंस को काफी हिंसक कहा था, इसलिए फिल्म का अंत बदलकर एक माइल्ड वर्जन दर्शकों के सामने पेश करना पड़ा था।अब 50 साल बाद पहली बार यह सीक्वेंस सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

See also  बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे से सियासी हलचल तेज, पुराने दिग्गजों के साथ नए चेहरों को मिल सकता है मौका

फिल्म रिलीज की तारीख

Film Heritage Foundation ने अपने X पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा “आखिरकार इंतजार खत्म हुआ!! ‘शोले-द फाइनल कट’ 4K में असली क्लाइमैक्स के साथ 12 दिसंबर, 2025 को भारत में 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।”

https://twitter.com/FHF_Official/status/1989676759047090431?s=20

Sholay Re-release : फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी भारतीय सिनेमा में अपने 50 साल पूरे कर रहे हैं। इसी जश्न के साथ इस फिल्म को री-रिलीज किया जा रहा है। इस साल की शुरुआत में Toronto International Film Festival (TIFF) में शोले के 4K वर्जन की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसे सभी ने खूब सराहा था। इस स्क्रीनिंग में अभिनेता बॉबी देओल और निर्देशक रमेश सिप्पी भी पहुंचे थे।