टीआरपी डेस्क। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नोनी राणा को अमेरिकी एजेंसियों ने नियाग्रा बॉर्डर के पास गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, वह अमेरिका से कनाडा भागने की कोशिश कर रहा था, तभी बॉर्डर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया। हरियाणा मूल के नोनी राणा को कुख्यात अपराधी काला राणा का छोटा भाई बताया जाता है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद प्रत्यर्पण से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

नोनी राणा की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में अमेरिका से एक और बड़ा ऑपरेशन पूरा किया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। भारत पहुंचते ही एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया और विशेष अदालत ने उसे 11 दिन की हिरासत में भेज दिया। जांच एजेंसियों के अनुसार, अनमोल अमेरिका में बैठकर भारत में सक्रिय आतंकी सिंडिकेट को संचालित कर रहा था। पंजाब पुलिस ने उसे ट्रैक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

See also  चंडीगढ़ में ईमेल से बम की धमकी: स्कूलों और पंजाब सचिवालय को उड़ाने की चेतावनी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों का पहरा

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने वर्ष 2022 में खुलासा किया था कि अनमोल फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भाग निकला था और केन्या समेत कई देशों से होते हुए अमेरिका पहुंचा। वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या और मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामलों में भी वांछित था। नोनी राणा की गिरफ्तारी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े कई और मामलों पर भी महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।