SIR: पूरे देश में होगा SIR, इलेक्‍शन कमीशन ने सभी राज्‍यों के चुनाव आयुक्‍तों को भेजा सर्कुलर, जानें कब से होगा शुरु
SIR: पूरे देश में होगा SIR, इलेक्‍शन कमीशन ने सभी राज्‍यों के चुनाव आयुक्‍तों को भेजा सर्कुलर, जानें कब से होगा शुरु
  • OTP धोखाधड़ी से बचने की अपील

रायपुर। इन दिनों साइबर ठगों ने SIR को भी कमाई का जरिया बना लिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इस सूचना का उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और OTP-आधारित धोखाधड़ी से बचाना है।

OTP कभी शेयर न करें

विभाग ने स्पष्ट किया है कि SIR फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन नागरिकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जोर देकर कहा है कि BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से SIR फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार के OTP की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या BLO आपसे OTP नहीं मांगता है।

See also  चुनाव आयोग ने इन IAS-IPS अफसरों को दी लोकसभा चुनाव कराने का जिम्मेदारी

मुख्य निर्देश और चेतावनी बिंदु :

0 कॉल आने पर तुरंत मना करें : यदि आपको कोई व्यक्ति फोन करे और कहे कि “आपके SIR से जुड़े मोबाइल पर जो OTP आया है, वह हमें दे दीजिए,” तो उन्हें तुरंत मना कर दें।

0 BLO से सीधे संपर्क करें : कॉल करने वाले व्यक्ति को साफ-साफ कहें कि “मैं कार्यालय जाकर बात करूँगा/करूंगी या अपने BLO से संपर्क करूँगा/करूंगी।”
0 दबाव या धमकी पर पुलिस को सूचना दें : अगर कोई व्यक्ति OTP मांगने के लिए दबाव डाले, धमकी दे या जोर डाले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।

दरअसल विभिन्न राज्यों की पुलिस ने नागरिकों को ‘SIR फॉर्म’ भरने की प्रक्रिया से जुड़ी एक नई प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी (स्कैम) के प्रति आगाह किया है।
और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में अपने मोबाइल फोन में प्राप्त वन टाइम पासवर्ड (OTP) किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

See also  चक्रवाती तूफान फेनी से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत!

अधिक जानकारी के लिए:

  • हेल्पलाइन नंबर: 1950
  • सोशल मीडिया: @CEOChhattisgarh (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम)