टीआरपी डेस्क। Dhruv Rathi vs Ranveer Shorey : रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। ट्रेलर में दिखाए गए हिंसक दृश्य जहां एक वर्ग को आकर्षक लगे, वहीं कई लोग इसे समाज के लिए खतरनाक बताने लगे। इसी बीच कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी के कमेंट से मामला और गर्म हो गया, जिसके बाद अभिनेता रणवीर शौरी भी इस विवाद में कूद पड़े।

ध्रुव राठी ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म की आलोचना करते हुए लिखा कि निर्देशक आदित्य धर “हिंसा और खून-खराबे को एंटरटेनमेंट के नाम पर बढ़ावा दे रहे हैं।” राठी ने आरोप लगाया कि फिल्म में दिखाई गई हिंसा “नई पीढ़ी के दिमाग में जहर भरने जैसी है” और सेंसर बोर्ड को इस पर कठोर कदम उठाने चाहिए।

लेकिन राठी की यह आलोचना उन्हीं पर भारी पड़ गई। कुछ ही देर में कई लोगों ने उनके पुराने वीडियो के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें वे गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी हिंसक फिल्म की तारीफ करते दिख रहे थे। एक यूजर ने राठी को यह विरोधाभास याद दिलाया तो उन्होंने स्वीकार किया कि “उस समय वे गलत थे” और अब समझ चुके हैं कि ऐसी फिल्मों का समाज पर क्या असर पड़ता है।

See also  Cricket- 11 सालों का इंतजार हुआ खत्म, प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इस तारीख से लगेंगे चौके-छक्के

यहीं से मामला और दिलचस्प हो गया। राठी के जवाब पर एक्टर रणवीर शौरी ने तंज कसा- उन्होंने लिखा कि “दोस्त, ज्यादातर बार तुम गलत ही होते हो, लेकिन अच्छा है कि तुमने इसे करियर बना लिया।” शौरी के इस कमेंट को कई लोगों ने सीधे-सीधे चुटकी के रूप में देखा।

राठी भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने पलटवार करते हुए लिखा कि “ये उस करियर से तो अच्छा है, जिसमें आप Bigg Boss में झूठी लड़ाई कर रहे थे।” इस जुबानी जंग के बाद शौरी ने भी जवाब दिया- “तुम जितने फेक हो, बिग बॉस में होने वाली लड़ाइयाँ उसका आधा भी नहीं थीं। दोस्त, लगे रहो।”

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।