टीआरपी। Prime Minister will hoist the flag in the shriram temple : ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम और जानकी का विवाह अगहन शुक्ल पंचमी तिथि पर हुआ था। इसलिए यह तिथि विवाह पंचमी के रूप में प्रसिद्ध है। इस वर्ष 2025 में अगहन शुक्ल पंचमी तिथि 25 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे। प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन और ध्वजारोहण समारोह के लिए मंदिर परिसर को मनमोहक फूलों से श्रृंगारित किया जा रहा है। मंदिर में 11 क्विंटल से अधिक सुगंधित पुष्पों से सजावट की जा रही है।

लेजर और मैपिंग शो में स्वयंवर का दृश्य

ध्वजारोहण समारोह का खास आकर्षण श्रीराम मंदिर के शिखर पर होने वाला लेजर और प्रोजेक्शन मैपिंग शो होगा। इसमें माता सीता और भगवान राम के स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। भगवान श्रीराम और जानकी एक-दूसरे को जयमाला पहनाते दिखाई देंगे।

प्रवेश द्वार और कुबेर टीला की सजावट

See also  Maha Shivratri 2023: शिव भक्तों के लिए IRCTC का खास पैकेज, कम खर्च में करें सकते है 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

मंदिर परिसर के परकोटा, कुबेर टीला, शेषावतार और सप्त मंडपम सहित संपूर्ण परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। इसके अलावा आद्य शंकराचार्य द्वार सहित चारों प्रवेश द्वारों को भगवा रंग से सजाया जाएगा।

विवाह पंचमी पर भव्य उत्सव

विवाह पंचमी के दिन होने वाला यह ध्वजारोहण कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के 500 साल लंबे संघर्ष की परिणति का प्रतीक माना जा रहा है। अयोध्या सहित आसपास के शहरों में भी धार्मिक उमंग और सांस्कृतिक आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।