टीआरपी डेस्क। भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद के बीच अब एक भारतीय महिला के साथ शंघाई एयरपोर्ट पर दुर्व्यवहार किया गया है। अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली पेमा वांग थोंगडोक ने दावा किया है कि चीन ने उन्हें केवल इसलिए उत्पीड़ित किया क्योंकि उनका जन्म अरुणाचल प्रदेश में हुआ है। उनके अनुसार, शंघाई एयरपोर्ट पर उन्हें लगभग 18 घंटे तक रोके रखा गया, भूखा रखा गया और उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया।

पेमा ने बताया कि 21 नवंबर 2025 को वह लंदन से जापान जा रही थीं और उनकी फ्लाइट का ट्रांजिट शंघाई में था। इसी दौरान चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके भारतीय पासपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि चीन ने उनके जन्मस्थान अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र बताते हुए यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने उन्हें आगे की फ्लाइट में बैठने नहीं दिया, जबकि उनके पास जापान का वैध वीजा मौजूद था।

See also  टीआरपी लॉकडाउन स्पेशल: कल से पूरे देश में शुरू होंगे ये कामकाज, देखें पूरी लिस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पूरी कहानी साझा करते हुए पेमा ने बताया कि पूछताछ के नाम पर उन्हें मानसिक तनाव दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी अधिकारियों और चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की लापरवाही के कारण उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। इस पोस्ट में उन्होंने पीएमओ, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को भी टैग किया। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने चीन के व्यवहार पर नाराज़गी जताई।

पेमा ने इस घटना को भारत की संप्रभुता का सीधा अपमान बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह चीन के सामने इस मुद्दे को उठाएं। उनका कहना है कि भारत सरकार को न सिर्फ इस घटना की जिम्मेदारी तय करानी चाहिए, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में अरुणाचल प्रदेश के किसी भी भारतीय नागरिक को विदेश यात्रा के दौरान ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

See also  ब्रेकिंग: नगर निगम कार्यालय पर तिरंगा लगाते समय हाइड्रोलिक मशीन टूटी, 3 की मौत

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।