टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार ने 27 नवंबर को ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की। बेंचमार्क निफ्टी 50 सूचकांक 14 महीने बाद नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स ने पहली बार 86 हजार का आंकड़ा पार कर लिया। सेंसेक्स ने आज शुरुआती सत्र में 86,026.18 का नया ऑल-टाइम हाई छुआ और निफ्टी 50 ने सितंबर 2024 के पिछले उच्च स्तर 26,277.35 को पार करते हुए 26,306.95 तक बढ़त दर्ज की। बैंक निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 59,802.65 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स सोमवार के 85,609.51 के क्लोजिंग के मुकाबले 85,745.05 पर खुला और तेजी के साथ ऊपरी स्तरों तक गया। लगभग साढ़े 10 बजे सेंसेक्स 85,901.07 और निफ्टी 26,269 पर कारोबार कर रहे थे।

सेक्टोरल इंडेक्स में आज मिश्रित रुख देखने को मिला। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई। वहीं आईटी इंडेक्स मामूली गिरावट में रहा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक करीब आधा प्रतिशत फिसल गया, जिसे विश्लेषक रेट-सेंसिटिव और डिस्क्रिशनरी सेगमेंट में प्रॉफिट बुकिंग का संकेत मान रहे हैं।

See also  महंगाई की मार: जेब पर बढ़ा टोल दरों का भार, अब 600 रुपये महंगा हुआ घूमना