टीआरपी डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद कांग्रेस आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन, दिल्ली में समीक्षा बैठक करने जा रही है। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश नेतृत्व के साथ यह पहली ऐसी बैठक होगी, जिसमें हार की वजहों पर विस्तार से चर्चा होगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, पूर्व विधायक दल के नेता, सभी सांसद-विधायक और चुनाव लड़ने वाले सभी 61 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने इस चुनाव में 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन केवल 6 सीटों पर जीत हासिल हो सकी थी। प्रस्तुति के तौर पर हर प्रत्याशी को अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट देनी होगी, जिसमें हार के प्रमुख कारण, स्थानीय मुद्दे, चुनावी माहौल और संगठन की कमियों का विवरण शामिल रहेगा। पार्टी मानती है कि यही रिपोर्ट आगे की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

See also  राघव चड्ढा ने AAP नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- संसद में मेरी आवाज दबाने की हो रही साजिश, 'मेरी खामोशी को हार न समझें'

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।