टीआरपी डेस्क। Ratan Tata की वसीयत से जुड़े नए खुलासों में अब सेशेल्स के माहे द्वीप पर मौजूद उनके बीचफ्रंट विला का जिक्र सामने आया है। यह वही property है जिसके लिए सेशेल्स ने एक गैर-नागरिक को नियमों से अलग अपवाद दिया था। वसीयत में इसकी कीमत सिर्फ 85 लाख रुपये दर्ज है, लेकिन दिलचस्पी दिखाने वाले 55 करोड़ तक देने को तैयार हैं।

विला किसे सौंपा गया था

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा ने अपनी वसीयत में यह विला अपने सिंगापुर-पंजीकृत फंड RNT Associates को दिया था, जो भारतीय स्टार्टअप्स को सपोर्ट करता है। तीसरे पक्ष के मूल्यांकन में इस संपत्ति का मूल्य महज 85 लाख लगाया गया।

खरीदार कौन हो सकता है

मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि एयरसेल के फाउंडर C Sivasankaran और उनका परिवार/सहयोगी इसे 6.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 55 करोड़ में खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि सिवशंकरन ने बातचीत से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक अनौपचारिक बातचीत जरूर हुई है, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

See also  महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज, राष्ट्रपति व पीएम ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

दिलचस्प बात यह है कि यही सिवशंकरन वह शख्स थे जिन्होंने रतन टाटा को यह विला खरीदने में मदद की थी। क्योंकि सेशेल्स के कानून के अनुसार गैर-नागरिक सीधे संपत्ति नहीं खरीद सकते, इसलिए टाटा जैसी वैश्विक प्रभाव वाली शख्सियत को विशेष अनुमति दी गई थी।

सिवशंकरन और टाटा का रिश्ता

69 वर्षीय सिवशंकरन ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया कि सात साल तक वे मुंबई में टाटा के साधारण 3-BHK अपार्टमेंट में रोज सुबह 7:15 पर उनसे मिलने जाते थे।
एक उड़ान का किस्सा उन्होंने याद किया, जहां इंजन फेल होने पर वे घबरा गए और बेटे को Gmail पासवर्ड भेज दिया, जबकि टाटा बिल्कुल शांत रहे और सिर्फ इतना कहा पायलटों को काम करने दो। यही भरोसा उन्हें टाटा समूह के टेलिकॉम वेंचर्स में निवेश लाने तक ले गया।

बिक्री से मिले पैसे कहां जाएंगे

अगर डील होती है, तो कोर्ट के आदेश के अनुसार, संपत्ति से मिलने वाली राशि Ratan Tata Endowment Foundation और Ratan Tata Endowment Trust को बराबर-बराबर मिलेगी।

See also  16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन नहीं मिलने से दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे की मौत 

आगे की उलझन

यह सौदा कैसे पूरा होगा, यह साफ नहीं है, क्योंकि सिवशंकरन सेशेल्स सुप्रीम कोर्ट में दिवालियापन की कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। एक समय वे सेशेल्स में दो द्वीपों और दुनिया भर में कई संपत्तियों के मालिक थे. उनकी कंपनियों में Sterling Computers, Dishnet DSL और Fresh & Honest Coffee शामिल हैं, और उनकी नेटवर्थ कभी 4 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी जाती थी।