टीआरपी डेस्क। Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज (शुक्रवार) शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन अंत में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 13.71 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 85,706.67 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में यह 392 अंकों की हलचल के बीच 85,969.89 के उच्च और 85,577.82 के निम्न स्तर तक पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 12.60 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,202.95 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 89.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

गुरुवार को सूचकांकों ने इंट्रा-डे में रिकॉर्ड स्तर छुआ था, लेकिन बाद में मुनाफावसूली बढ़ने से बाजार लगभग स्थिर हो गया। विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों की कमजोर धारणा ने घरेलू बाजार को सीमित दायरे में रखा।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, इटर्नल, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और इंफोसिस में सबसे अधिक दबाव देखने को मिला। इसके उलट महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई के शेयरों ने बढ़त दर्ज की।

See also  BIG BREAKING : कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन हुआ रद्द, जानिए क्या है वजह..?

कच्चे तेल के मोर्चे पर ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 63.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एफआईआई ने गुरुवार को 1,255.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 3,940.87 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।