रायपुर। देश भर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने समस्त राज्य सरकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इसी के परिपालन में छत्तीसगढ़ में इन दिनों आवारा कुत्तों को पकड़ कर एंटी रैबीज के इंजेक्शन के इंजेक्शन लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।

नगरीय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शहरों और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह घुमन्तु कुत्तों को पकड़ कर उन्हें एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। किसी स्थान पर जाली लगाकर तो कहीं आम लोगों की मदद से कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण किया जा रहा है।

बर्थ कंट्रोल के लिए नसबंदी का काम भी जारी

प्रदेश के कुछ शहरों में कुत्तों की नसबंदी का काम भी चल रहा है, मगर इसकी गति कुछ धीमी है।

वहीं कुत्तों के लिए शेल्टर भी कहीं शुरू नहीं किये गए हैं, जबकि कोर्ट ने इसके लिए विशेष दिशा निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों मुख्य सचिव द्वारा आयोजित विशेष बैठक में इस संबंध में तमाम दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं, जिस पर बारी-बारी से अमल किये जाने की बात कही जा रही है।

See also  Ravi Shankar University Admission Date: रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाएं एक जून से, आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई तक