टीआरपी डेस्क। Stock Market : घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को हल्की कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती तेजी के बाद बाजार दोपहर में फिसल गया और अंततः मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 64.77 अंक लुढ़ककर 85,641.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 27.20 अंकों की गिरावट के साथ 26,175.75 पर आ गया।

इसके साथ ही विदेशी मुद्रा बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रुपया सोमवार को इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 89.76 पर बंद हुआ। 3 नवंबर से अब तक रुपये में लगभग 1 रुपये की कमजोरी आ चुकी है।

यह गिरावट ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत ने उम्मीदों से बेहतर जीडीपी ग्रोथ दर्ज की है। सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के साथ दुनिया की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अपनी पकड़ बनाए हुए है।

See also  बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में आज से पुलिस कमिश्‍नर प्रणाली, देऊस्‍कर भोपाल और हरिनारायण इंदौर पुलिस कमिश्‍नर बने