टीआरपी। The Raj Bhavans of all states will now be called Lok Bhavans : केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी राज्यों के राजभवनों को अब लोकभवन के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्रालय के निर्देश के पश्चात त्वरित प्रभाव से लोकभवन नाम को लागू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि केंद्र की सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और विविध राज्यों की भाजपा सरकार ने अनेक प्रसिद्ध स्थलों, शहरों के नाम में परिवर्तन किया है।

पुराना नाम और नया नाम

प्रधानमंत्री के आवास का पुराना नाम ‘रेस कोर्स रोड’ था।.इसे 2016 में ‘लोक कल्याण मार्ग’ नाम दिया गया।

राजपथ बना कर्तव्य पथ

इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन के मार्ग को ‘राजपथ’ कहा जाता था। इसे बदलकर कर्तव्य पथ किया गया था।

सेंट्रल सेक्रेटेरियट बना कर्तव्य भवन

देश के प्रशासनिक भवन को पहले ‘सेंट्रल सेक्रेटेरियट’ ‘केंद्रीय सचिवालय’ कहा जाता था। अब इसका नाम बदलकर‘कर्तव्य भवन’ किया गया है। .

See also  इंडियन रेलवे ने बदला स्पेशल ट्रेनों का टाइम, 1 जुलाई से लागू होंगे नियम

प्रधानमंत्री कार्यालय बना सेवा तीर्थ

पीएम ऑफिस यानी प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर को ‘सेवा तीर्थ’ नाम दिया गया।

गुजरात और महाराष्ट्र में नए नाम लागू

गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है कि अब ‘गुजरात राजभवन’ को ‘गुजरात लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा।