टीआरपी डेस्क। इंडिगो के शेयर गुरुवार सुबह गिरावट के साथ खुले। इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 3.31 प्रतिशत टूटकर 5407.30 रुपये पर आ गया, जबकि पिछला बंद भाव 5592.50 रुपये था। शुरुआती घंटे में 0.21 लाख शेयरों की खरीद फरोख्त हुई और करीब 13 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज हुआ। गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप 2.14 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। फिलहाल शेयर अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। पिछले एक साल में यह 26 प्रतिशत चढ़ा है और इस साल अब तक इसमें 20.66 प्रतिशत की बढ़त रही है।

दरअसल इंडिगो को पिछले दो दिनों में भारी परिचालन दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते 250 से 300 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरलाइन का कहना है कि छोटी तकनीकी दिक्कतें, सर्दियों के शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एयरपोर्ट्स की भीड़ और नए क्रू रोस्टर नियम जिसके कारण कंपनी के शेयर गिरने लगे।

See also  50 ओवर में 574 रन… विजय हजारे ट्रॉफी में रिकार्ड्स की बरसात, एक ही दिन तीन युवाओं ने मचाया तूफान, एक ने 32 तो दूसरे ने 33 गेंदों में जड़ा शतक

बता दें कि इंडिगो ने स्थिति संभालने के लिए अगले 48 घंटों के लिए अपने शेड्यूल में बदलाव किया है। उनका कहना है कि इससे समयबद्धता और ऑपरेशंस दोनों में सुधार आएगा। प्रभावित यात्रियों को नई फ्लाइट्स या रिफंड दिया जा रहा है।

वहीं लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद DGCA ने इंडिगो से जवाब मांगा है। नियामक ने पूछा है कि इतनी बड़ी संख्या में उड़ानें क्यों रद्द की गईं और आगे ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए क्या तैयारी की जा रही है।

कैंसिलेशन के बाद कैसे मिलेगा रिफंड

इंडिगो के फ्लाइट टिकट के कैंसिल होने पर रिफंड पाने के लिए इंडिगो की वेबसाइट पर जाएं और कैंसिलेशन ऑप्शन का विकल्प चुनें और नीचे दिए निर्देशों का पालन करें।

अपना पीएनआर/बुकिंग रेफरेंस नंबर दर्ज करें, ईमेल आईडी या उपनाम डालें। इसके बाद आगे बढ़ने के लिए बुकिंग रद्द करें का विकल्प चुनें। अपनी पसंदीदा रिफंड मेथड चुनें और बुकिंग रद्द करें पर क्लिक करें। विवरण सत्यापित करें, आगे बढ़ें पर क्लिक करें, और आपकी बुकिंग रद्द कर दी जाएगी।

See also  सपनों की उड़ान भरने जा रहीं, दूसरी भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री शिरिषा बंदला, जानिए उनके जीवन से जुडी बातें

कैंसिलेशन को लेकर क्या हैं नियम

बता दें कि अगर आप सफर शुरू करने से 0-3 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो 3500 रुपये या बेस फेयर+ फ्यूल सरचार्ज (जो भी कम हो) कैंसिलेशन फीस के तौर पर काटा जाता है और शेष राशि रिफंड कर दी जाती है। हालांकि, फ्लाइट कंपनी की ओर से कैंसिल की जा रही हैं तो यात्रियों को पूरा रिफंड मिल रहा है, साथ ही अल्टरनेट फ्लाइट का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, 3 से 24 घंटे पहले फ्लाइट टिकट रद्द कराने पर 4999 रुपये कैंसिलेशन चार्ज काटा जाता है।