CG Assembly Winter Session: रायपुर। नवा रायपुर में स्थित नए विधानसभा भवन में 14 से 17 दिसंबर तक चलने वाले 4 दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ विजन पर चर्चा होगी। चार दिन तक चलने वाले इस सत्र में विधायकों ने 628 सवाल लगाए हैं। इनमें से 604 सवाल ऑनलाइन माध्यम से, जबकि 24 ऑफलाइन तरीके से लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सत्र के दौरान सदन में धर्मांतरण संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है।
CG Assembly Winter Session: शीतकालीन सत्र में कानून-व्यवस्था, धान खरीदी, सड़कों की बदहाली, राशन वितरण में गड़बड़ियों समेत कई मुद्दों पर सत्ता और विपक्षी विधायकों के सवालों का जवाब सरकार को देना होगा। नई कलेक्टर गाइड लाइन, धान खरीदी और एसआईआर को लेकर सदन हंगामा होने का अनुमान है।
CG Assembly Winter Session: सदस्य दे सकेंगे तीन नोटिस
14 दिसंबर से शुरू होने वाली बैठक में विधायकों को सुबह 8 बजे तक ही नोटिस दाखिल करने का मौका मिलेगा। इसके तहत ध्यानाकर्षण सूचना, स्थगन सूचना और नियम 267-क के अधीन सूचनाएं दी जा सकेंगी। एक सदस्य एक दिन में अधिकतम दो ध्यानाकर्षण और एक स्थगन नोटिस दे सकेगा। पूरे तीन दिन के सत्र में अधिकतम छह ध्यानाकर्षण और तीन स्थगन नोटिस स्वीकार किए जाएंगे।


